टोड़ारायसिंह (सच्चा सागर)। तालुका विधिक सेवा समिति टोड़ारायसिंह द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन रविवार को एसीजेएम कोर्ट परिसर में किया गया। लोक अदालत में 139 प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट टोड़ारायसिंह अनुभा सिंह की अध्यक्षता में राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार तालुका मुख्यालय टोड़ारायसिंह पर न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाकर कुल 139 प्रकरणों का लोक अदालत की भावना से निस्तारण किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत बैंच टोड़ारायसिंह के समक्ष वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अति. मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट टोड़ारायसिंह से लंबित 92 प्रकरण रखे। जिनमें 47 प्रकरण लोक अदालत की भावना से निस्तारित हुए। लोक अदालत की भावना से न्यायालय में लंबित एनआईएक्ट प्रकरणों में 5 लाख 1 हजार, 200 रुपए की राशि का राजीनामा हुआ है। तालुका विधिक सेवा समिति टोड़ारायसिंह से कुल 1417 प्रिलिटिगेशन प्रकरण रखे गये। जिनमें से 92 प्रकरणों का निस्तारण किया जाकर 76 लाख 40 हजार 757 रुपए की रिकवरी हेतु समझौता हुआ। लोक अदालत बैंच में सदस्य अधिवक्ता पारसचन्द जैन तथा रीडर नन्दकिशोर दरोगा, तालुका सचिव बृजमोहन शर्मा तथा अन्य अधिवक्तागण एवं बैंक, जलदाय, विद्युत विभाग के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहें।