चारभुजानाथ मंदिर में फूलों की होली, फागोत्सव में झूमी महिलाएं
टोड़ारायसिंह। कस्बे में होली पर्व ज्यों ज्यों नजदीक आ रहा है, त्यों त्यों मंदिरों में फागोत्सव धमाल मचाने लगे हैं। रविवार को दोपहर बाद महिला मण्डल की ओर से चारभुजानाथ मंदिर परिसर में फागोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान गुलाब, गैंदा, टैसू मोगरा आदि फूलों की होली खेली गई। फागोत्सव में राधा-कृष्ण की सजीव झांकी सजाई गई। फागोत्सव के दौरान राधा-कृष्ण के संग बड़ी संख्या में महिलाओं ने नृत्य करते हुए होली के गीतों की धुन पर खुब थिरकीं। इस मौके पर एक से बढक़र एक भजन प्रस्तुत किए गए। होली महोत्सव में गायक कलाकार मुकेश वैष्णव और आशीष विजयवर्गीय ने होली के भजन आज बिरज में होली रे रसिया..., कौन माने रे यशोदा थारो बनवारी... सहित कई भजनों की धुन पर राधा कृष्ण सहित महिलाएं रंग-बिरंगे परिधान पहने नाचते झूमते हुए फागोत्सव को परवान चढ़ा दिया। सम्पूर्ण मंदिर परिसर होली के गीतों से गूंज उठा। इस दौरान श्री गुर्जर गोड महिला मंडल टोंक जिला संयोजक श्रीमती कमलेश शर्मा, जिला पदाधिकारी प्रियंका गौतम, हेमलता शर्मा, राधा शर्मा, पुष्पा भारद्वाज, संतोष तिवारी, पदमा तिवाड़ी, अर्चना तिवाड़ी, विष्णु शर्मा, सुशील शर्मा, मधु उपाध्याय, समेत रिंकू विजय, ममता गुप्ता, मधु खंडेलवाल, इंद्रा गुप्ता, सुनीता विजयवर्गीय, बिना खंडेलवाल, पिंकी राजपुरोहित, सुनीता शर्मा, अनिता खण्डेलवाल, निकिता तिवाड़ी, अर्चना तिवाड़ी, राधा, पुष्पा, सुमित्रा, माया, ममता सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष ने फागोत्सव का आनंद लिया
।
