( सच्चा सागर)रैगर समाज का नि:शुल्क तृतीय सामूहिक विवाह सम्मेलन 3 मई को टोंक। रैगर समाज नि:शुल्क तृतीय सामूहिक विवाह सम्मेलन की बैठक रविवार को प्रात: 9 बजे रामस्वरूप चौमिया की अध्यक्षता मे रैगरान बालाजी मंदिर तेलियो का तालाब टोंक में आयोजित किया गई। महासचिव बजरंग लाल वर्मा ने पूर्व बैठक एवं संकलित राशि का ब्यौरा प्रस्तुत किया। सामूहिक विवाह सम्मेलन के मीडिया प्रभारी मुकेश कराडिय़ा ने बताया कि सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन 3 मई मिती ज्येष्ठ कृष्ण द्वितीया रविवार को गंगा जमुना मैरिज गार्डन चतुर्भुज तालाब के पास पुरानी टोंक में आयोजित किया जायेगा। समिति अध्यक्ष जयनारायण वर्मा ने बताया कि विवाह के लिए 25 जोड़ो का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसमें से 11 जोड़ो का पंजीयन किया जा चूका है और 14 जोड़ो का पंजीयन बाकी है। वर-वधु का पंजीयन ‘पहले आओ और पहले पाओ’ नीति के तहत 10 अप्रैल तक किया जायेगा। समिति संयोजक धर्मेन्द्र सालोदिया ने बताया कि रैगर समाज सामाजिक और राजनैतिक रूप से पिछड़ा हुआ है। आज के परिप्रेक्ष्य मे शादिया बहुत महंगी होती जा रही है। सम्मेलन आयोजन का मुख्य उद्देश्य फिजूलखर्ची रोकना, सामाजिक एकता बढ़ाना और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की सहायता करना है और समाज के पैसो का उपयोग शिक्षा पर किया जाये। इससे अमीरी-गरीबी का भेदभाव खत्म होगा और आपसी भाई चारा बढेगा। बैठक में समिति अध्यक्ष जयनारायण वर्मा, महासचिव बजरंग लाल वर्मा, कोषाध्यक्ष नवल किशोर शेरस्या, संरक्षक बाबूलाल तुणगरिया, रामपाल जैलिया, संयोजक धर्मेन्द्र सालोदिया, हरिराम बड़ीवाल, हनुमान हिनोनिया, बाबू लाल खमोखरिया, सहसंयोजक गोविन्द राम कराडिय़ा, किस्तूर चंद शेरसिया, रामस्वरूप चौमिया, रामपाल झारोटिया, भवानी शंकर शेरस्या, जयंती प्रकाश नुवाल, सुरेश जाबडोलिया, ओम प्रकाश इन्दौरिया, उपाध्यक्ष मनराज बदलोटिया, वीणाराम खमोखारिया, नानूराम जाबडोलिया, सचिव हेमन्त तसीवाल, रामजीलाल खमोखारिया, मीडिया प्रभारी मुकेश कराडिय़ा, बाबूलाल नोगिया, कार्यालय मंत्री परमानन्द नुवाल, मुरलीधर बडेरिया, सांवरमल वर्मा, नीलकमल जैलिया आदि मौजूद थे।

 रैगर समाज का नि:शुल्क तृतीय सामूहिक विवाह सम्मेलन 3 मई को

 टोंक। रैगर समाज नि:शुल्क तृतीय सामूहिक विवाह सम्मेलन की बैठक रविवार को प्रात: 9 बजे रामस्वरूप चौमिया की अध्यक्षता मे रैगरान बालाजी मंदिर तेलियो का तालाब टोंक में आयोजित किया गई। महासचिव बजरंग लाल वर्मा ने पूर्व बैठक एवं संकलित राशि का ब्यौरा प्रस्तुत किया। सामूहिक विवाह सम्मेलन के मीडिया प्रभारी मुकेश कराडिय़ा ने बताया कि सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन 3 मई मिती ज्येष्ठ कृष्ण द्वितीया रविवार को गंगा जमुना मैरिज गार्डन चतुर्भुज तालाब के पास पुरानी टोंक में आयोजित किया जायेगा। समिति अध्यक्ष जयनारायण वर्मा ने बताया कि विवाह के लिए 25 जोड़ो का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसमें से 11 जोड़ो का पंजीयन किया जा चूका है और 14 जोड़ो का पंजीयन बाकी है। वर-वधु का पंजीयन ‘पहले आओ और पहले पाओ’ नीति के तहत 10 अप्रैल तक किया जायेगा। समिति संयोजक धर्मेन्द्र सालोदिया ने बताया कि रैगर समाज सामाजिक और राजनैतिक रूप से पिछड़ा हुआ है। आज के परिप्रेक्ष्य मे शादिया बहुत महंगी होती जा रही है। सम्मेलन आयोजन का मुख्य उद्देश्य फिजूलखर्ची रोकना, सामाजिक एकता बढ़ाना और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की सहायता करना है और समाज के पैसो का उपयोग शिक्षा पर किया जाये। इससे अमीरी-गरीबी का भेदभाव खत्म होगा और आपसी भाई चारा बढेगा। बैठक में समिति अध्यक्ष जयनारायण वर्मा, महासचिव बजरंग लाल वर्मा, कोषाध्यक्ष नवल किशोर शेरस्या, संरक्षक बाबूलाल तुणगरिया, रामपाल जैलिया, संयोजक धर्मेन्द्र सालोदिया, हरिराम बड़ीवाल, हनुमान हिनोनिया, बाबू लाल खमोखरिया, सहसंयोजक गोविन्द राम कराडिय़ा, किस्तूर चंद शेरसिया, रामस्वरूप चौमिया, रामपाल झारोटिया, भवानी शंकर शेरस्या, जयंती प्रकाश नुवाल, सुरेश जाबडोलिया, ओम प्रकाश इन्दौरिया, उपाध्यक्ष मनराज बदलोटिया, वीणाराम खमोखारिया, नानूराम जाबडोलिया, सचिव हेमन्त तसीवाल, रामजीलाल खमोखारिया, मीडिया प्रभारी मुकेश कराडिय़ा, बाबूलाल नोगिया, कार्यालय मंत्री परमानन्द नुवाल, मुरलीधर बडेरिया, सांवरमल वर्मा, नीलकमल जैलिया आदि मौजूद थे।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने