महेश एग्रो के रोहित को मिले 5 राज्य स्तरीय अवॉर्ड

देवली (सच्चा सागर)। शहर स्थित महेश एग्रो सर्विस सेंटर को पांच राज्य स्तरीय अवार्ड मिले हैं। हाल ही में विश्व प्रसिद्ध जर्मन कंपनी बायर क्रॉप साइंस द्वारा नाथद्वारा में राज्य स्तरीय बैठक हुई। इसमें महेश एग्रो के डायरेक्टर रोहित जिंदल को विभिन्न श्रेणियों में 5 प्रतिष्ठित पुरस्कारों से नवाजा गया है। कंपनी ने किसानों को कीटनाशकों के सही समय पर उपयोग, उचित छिडक़ाव विधि और कम खर्चे में अधिक पैदावार तकनीक को बढ़ावा देने के लिए यह सम्मान दिया है। इसमें मास्टर ऑफ कंसिस्टेंसी, बेस्ट प्रॉमिसिंग स्टार, मास्टर ऑफ सॉल्यूशंस और बीज बिक्री में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मास्टर ऑफ सॉल्यूशंस जैसे महत्वपूर्ण अवॉर्ड शामिल हैं। 
  


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने