(सच्चा सागर) अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के तहत टोंक व अलीगढ़ में जागरूकता रैली आयोजित


- विशाल सैनी

टोंक। सहायक निदेशक, महिला अधिकारिता विभाग, टोंक के निर्देशानुसार शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह कार्यक्रमों में टोंक और अलीगढ़ में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इसी के साथ मालपुरा थाना परिसर में पुलिस विभाग के सहयोग से आत्मरक्षा प्रशिक्षण भी आयोजित किया गया। उल्लेखनीय है कि महिला दिवस सप्ताह का शुभारंभ 4 मार्च से विभागीय योजनाओं के आमुखीकरण हेतु मीडिया और स्थानीय एनजीओ प्रतिनिधियों के साथ कार्यशाला द्वारा किया गया। इस जागरूकता रैली का उद्देश्य महिला अधिकारिता विभाग द्वारा महिला सुरक्षा एवं संरक्षण हेतु उपलब्ध सेवाओं यथा सखी वन स्टॉप सेंटर और महिला सलाह एवं सुरक्षा केंद्र के बारे में जागरूकता फैलाना था। इन आयोजनों का उद्देश्य समाज में महिला सशक्तिकरण में शिक्षा, कानूनी अधिकार, चिकित्सकीय देखभाल की मौलिक आवश्यकता के साथ साथ लैंगिक हिंसा, बाल विवाह इत्यादि मुद्दों पर सामाजिक समझ विकसित करना रहा। सामाजिक उत्तरदायित्व की समझ विकसित करने की आवश्यकता के साथ ही बालिका सशक्तिकरण में अवरोधक की तरह कार्य कर रहे बाल विवाह एवं लिंग आधारित हत्या आदि बुराइयों पर विमर्श कर उनकी रोकथाम के प्रयास पर बल दिया गया। इन कार्यक्रमों में मैरिंगटन सोनी, सहायक निदेशक, महिला अधिकारिता विभाग, प्रज्ञा मोटवानी, नरेश मीणा, रामेश्वर डूडी, पर्यवेक्षक महिला अधिकारिता विभाग, अमित कुमार, वरिष्ठ सहायक, अवधेश मीणा, सहायक लेखाधिकारी, कन्हैयालाल चौधरी, कनिष्ठ सहायक, लोकेश शर्मा, सूचना सहायक, महिला अधिकारिता विभाग संतरा चौधरी, अलीमुद्दीन, महिला अधिकारिता विभाग के साथ पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केंद्र काउंसलर आशा शास्त्री, सविता गुर्जर, मंजू चौधरी, अरुणा शर्मा एवं डीएचडब्लूई से जेंडर स्पेशलिस्ट भावना सक्सेना उपस्थित रहे। कार्यक्रमों में टोंक ग्रामीण, उनियारा, मालपुरा एवं टोड़ारायसिंह की ग्राम साथिने भी उपस्थित रहीं।      


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने