टोड़ारायसिंह। उपखण्ड क्षेत्र में चल रही पांचवीं बोर्ड परीक्षा शुक्रवार को शांतिपूर्ण सम्पन्न हुई। कस्बे में दो परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए थे। शुक्रवार को सम्पन्न हुई पांचवीं बोर्ड परीक्षा में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय केंद्र अधीक्षक चंद्र प्रकाश कुर्मी ने बताया कि परीक्षा में 395 परीक्षार्थियों में से 7 अनुपस्थिति रहें। इसी पीएमश्री बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय केंद्र अधीक्षक रामसहाय माली ने बताया कि केंद्र में 141 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।
(सच्चा सागर) पांचवीं बोर्ड परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न, कुछ परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
0
