टोंक (सच्चा सागर)। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला प्रशासन एवं महिला अधिकारिता विभाग टोंक द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान पुरस्कार के अंतर्गत शिव शिक्षा समिति, रानोली को जिला स्तर पर संस्थागत श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। इस उपलब्धि पर संस्था को प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो एवं 7500 रू. की नगद राशि देकर सम्मानित किया गया। इसी के साथ राज्य स्तर पर वसुंधरा प्रजापत को भी उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। उन्हें प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो एवं 31,000 रू. की नगद राशि प्रदान की गई। राज्य स्तर पर यह सम्मान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी द्वारा हनुमानगढ में प्रदान किया गया। वहीं जिला स्तर पर व्यक्तिगत श्रेणी में शिव शिक्षा समिति युवा लीडर चाइल्ड लाइन काउंसलर रोशनी बैरवा को उत्कृष्ट कार्यों के लिए तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। उन्हें प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो एवं 2500 रू. की नगद राशि देकर सम्मानित किया गया। जिला स्तर पर यह सम्मान जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कमल सोनी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी परशुराम धानका, सहायक निदेशक मेरिगटन सोनी तथा सहायक निदेशक सरोज मीणा द्वारा प्रदान किया गया। उल्लेखनीय है कि शिव शिक्षा समिति द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं के सशक्तिकरण, शिक्षा, जागरूकता और सामाजिक सुधार के क्षेत्र में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। यह उपलब्धि संस्था के निरंतर सामाजिक प्रयासों का परिणाम है।
पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान पुरस्कार में शिव शिक्षा समिति को जिला स्तर पर प्रथम स्थान
0
