टोंक (सच्चा सागर)। राजस्थान सरकार के बजट घोषणा वर्ष 2024-25 के अनुसार राज्य के चयनित महाविद्यालय में ‘राजस्थान फिनिशिंग स्कूल कार्यक्रम’ के तहत विभिन्न पाठ्क्रमों का संचालन होगा। जिसमें राजकीय महाविद्यालय टोंक को हेल्थकेयर सेक्टर के पाठ्यक्रम का आवंटन हुआ है। प्राचार्य प्रो. लोकेश कुमार शर्मा ने बताया कि महाविद्यालय में दिव्य योग मंदिर ट्रस्ट हरिद्वार संस्था के द्वारा ‘आयुर्वेदा मसूर’ (पंचकर्म) पाठ्यक्रम का प्रशिक्षण दिया जायेगा। जिसमें जिले के स्नातक एवं स्नात्तकोत्तर अंतिम वर्ष में अध्ययनरत या उत्र्तीण विद्यार्थी पंजियन करवा सकते है।
महाविद्यालय में हेल्थकेयर कोर्स का प्रशिक्षण होगा
0