टोंक (सच्चा सागर)। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 37 प्राप्त कर जिले का नाम रोशन करने वाली सीए साक्षी जैन को बधाई देने का सिलसिला लगातार जारी है। इस दौरान पूर्व सभापति, नगर परिषद टोंक लक्ष्मी जैन साक्षी जैन के निवास पर पहुंचीं और उन्हें मिठाई खिलाकर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि साक्षी जैन की यह शानदार उपलब्धि पूरे टोंक जिले के लिए गर्व का विषय है। उनकी इस सफलता से युवाओं को कड़ी मेहनत और लगन के साथ अपने लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा मिलेगी। इस दौरान भाजपा नेता विनायक जैन, वरिष्ठ पत्रकार विनोद शर्मा, हरिओम शर्मा, बृजराज शर्मा सहित समाज से जुड़े अनेक लोगों ने भी साक्षी जैन एवं उनके परिवारजनों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सभी ने कहा कि साक्षी जैन ने अपने माता-पिता, परिवार तथा पूरे समाज का नाम गौरवान्वित किया है और उनकी यह उपलब्धि आने वाली पीढिय़ों के लिए प्रेरणादायक बनेगी।
यूपीएससी में ऑल इंडिया रैंक 37 लाकर साक्षी जैन ने बढ़ाया टोंक का मान
0
