मालपुरा (सच्चा सागर)। पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय टोरडी में कक्षा 9 की 33 छात्राओं को नि:शुल्क साईकिल वितरण योजना के तहत साईकिलें वितरित की गई। साईकिलें मिलते ही छात्राओं के चेहरों पर खुशी साफ झलक उठी और उन्होंने इसे अपनी पढ़ाई के लिए बड़ी सुविधा बताया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत टोरडी के प्रशासक ठा. हेमेंद्र सिंह खंगारोत ने कहा कि सरकार की यह योजना बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय पहल है। उन्होंने छात्राओं को नियमित रूप से विद्यालय आने, मेहनत से पढ़ाई करने और अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य रामदेव जाट ने कहा कि साईकिल मिलने से दूर-दराज क्षेत्रों से आने वाली छात्राओं को विद्यालय पहुंचने में काफी सहूलियत होगी, जिससे उनकी उपस्थिति और शिक्षा स्तर में भी सुधार आएगा। उन्होंने सभी छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर समिति सदस्य राजेंद्र सैन, शंभू सिंह चौहान, महेंद्र टाक सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा। कार्यक्रम की जानकारी शिक्षक गणेश शर्मा द्वारा दी गई।