पेड़ पर लगी मधुमक्खियों ने राहगीरों पर किया हमला, कई घायल

- पवन कुमार शर्मा 

निवाई (सच्चा सागर)। उपखंड क्षेत्र में टोंक रोड स्थित वेटरनरी अस्पताल के पास एक पेड़ पर लगी हुई बड़ी मधुमक्खियों ने राह चलते हुए राहगीरों पर हमला कर दिया, जिसमें कई महिला पुरुष व बच्चे घायल हो गए। घायलों को तुरंत प्रभाव से उप जिला अस्पताल निवाई पहुंचाया गया। जहां दो युवकों की गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद टोंक रेफर कर दिया। वही मधुमक्खियां के हमले में घायलों का उपचार निवाई अस्पताल में किया गया। उप जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. मनीष आचार्य, डॉ. संजीव द्वारा घायलों का उपचार किया गया, वहीं सूचना पर उप जिलाअस्पताल में स्थानीय जनप्रतिनिधि भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष नितिन छाबड़ा पहुंचे। मधुमक्खियों के हमले से घायल हुए लोगों से कुक्षलेक्षम पूछी। इस दौरान देखते ही देखते अस्पताल में काफी संख्या में भीड़ एकत्रित हो गई।            


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने