मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा साक्षी जैन का किया सम्मान

टोंक (सच्चा सागर)। अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन द्वारा आयोजित प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा द्वारा यूपीएससी परीक्षा में 37वीं रैंक लाने पर टोंक की साक्षी जैन का सम्मान किया गया। जिला महामंत्री महेंद्र दुसाद खंडेलवाल लाला ने बताया कि प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, प्रदेश की उप-मुख्यमंत्री दिया कुमारी पूरे प्रदेश पदाधिकारियों एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष एनके गुप्ता, प्रदेश महामंत्री गोपाल गुप्ता, प्रदेश प्रभारी ध्रूव दास अग्रवाल, प्रदेश कोषाध्यक्ष सुरेश कॉलोनी, प्रदेश महिला अध्यक्ष चारू गुप्ता, प्रदेश महामंत्री सीमा सेठी, युवा प्रदेश अध्यक्ष मनीष गुप्ता, महामंत्री केदार गुप्ता, कृष्णाअवतार बाजरगान सहित उपस्थित वैश्य समाज के समागम में बालिका का मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे राजस्थान की ऐसी बालिकाओं को आगे बढऩे पर मैं अभीभूत हूं, जिन्होंने समाज एवं देश का नाम रोशन किया है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने