किशनगढ़ (सच्चा सागर)। मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज किशनगढ़ के तत्वावधान में रविवार को पारिवारिक विवरणिका पुस्तक ‘संगम’ का भव्य विमोचन, सम्मान समारोह और भक्तिमय शास्त्रीय संगीत का अद्भुत संगम आर.के. कम्यूनिटी सेंटर, जयपुर रोड, मदनगंज-किशनगढ़ में सम्पन्न हुआ। अतिथियों ने दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रचारक मूलचंद सोनी ने संबोधित करते हुए कहा कि समाज की वास्तविक शक्ति उसकी एकता और संगठन में निहित है। ‘संगम’ जैसी विवरणिका समाज को जोडऩे, नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से परिचित कराने और पारिवारिक संरचना को मजबूत करने का उत्कृष्ट माध्यम है। दोपहर 3 बजे से आयोजित भक्तिमय शास्त्रीय संगीत में पंडित चन्द्र प्रकाश द्वारा प्रस्तुत गणगौर जी का कीर्तन कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा। मधुर संगीत और भक्ति रस से भरी प्रस्तुति ने उपस्थित जनों को भावविभोर कर दिया। समाज के बड़े-बुजुर्गों से लेकर युवा तक सभी कीर्तन में आनंदित हुए। समिति अध्यक्ष गिरधारी दास अड़ाणिया, महामंत्री राकेश तुणगर तथा कोषाध्यक्ष सुभाष अड़ाणिया ने बताया कि यह विवरणिका समाज को एकसूत्र में जोडऩे की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में मूलचंद सोनी वरिष्ठ प्रचारक आरएसएस, मोहनलाल सोनी पूर्व आरजेएस, विनोद कुमार सोनी पूर्व आरजेएस, भजनलाल सोनी, गौरव सोनी आरएएस, आशीष सोनी तहसीलदार, गिरधारी लाल सोनी समाज अध्यक्ष, सोनिया मनीष सोनी निवर्तमान पालिकाध्यक्ष मालपुरा, रमेश सोनी जिलाध्यक्ष भाजपा अजमेर सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की। अतिथियों एवं समाजसेवियों के सम्मान के साथ कार्यक्रम का समापन सौहार्द, उत्साह और संगठन की भावना के साथ हुआ। विवरणिका ‘संगम’ का यह विमोचन समारोह समाज की एकता और प्रगतिशील सोच का प्रतीक बनकर यादगार बन गया।