दिल्ली में युवक की हत्या के विरोध में टोड़ारायसिंह में प्रदर्शन आज मुख्यमंत्री के नाम सौंपेंगे ज्ञापन


टोड़ारायसिंह (सच्चा सागर)।  देश की राजधानी दिल्ली में गत दिनों कट्टरपंथी जिहादियों द्वारा एक युवक की निर्मम हत्या करने तथा आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग को लेकर बुधवार को सर्व हिंदू समाज टोड़ारायसिंह की ओर से दिल्ली के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। सर्व समाज की ओर से नितेश खटीक ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के उत्तमनगर में युवक तरुण कुमार की कट्टरपंथी जिहादियों ने निर्मम हत्या करने के विरोध में बुधवार को प्रात: 11 बजे अम्बेडकर भवन स्टेट बैंक के सामने एकत्र होकर सर्व हिंदू समाज की ओर से विरोध प्रदर्शन और दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा जाएगा। सभी सर्व हिंदू समाज को प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने