चाकसू (सच्चा सागर)। मंगलवार को माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी कक्षा 10 के परीक्षा परिणाम में चाकसू स्थित लुसेंट चिल्ड्रन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र यश कुमार ने 97.50 प्रतिशत प्राप्त कर विद्यालय का एवं अपने माता-पिता का नाम रोशन किया। विद्यालय की ओर से संस्था निदेशक इरशाद खान ने छात्र को साफा व माला पहनकर मुंह मीठा करवाया और शुभकामनाएं दी और भविष्य में छात्र की मदद का आश्वासन दिया। छात्र के स्वागत के दौरान विद्यालय के स्टाफ सदस्य भी मौजूद थे, छात्र ने भविष्य में प्रशासनिक सेवा में जाने का फैसला किया और देश की सेवा करने की इच्छा प्रकट की, छात्र ने विद्यालय के गुरुजनों का आभार प्रकट किया। छात्र के पिता ने विद्यालय परिवार को अपनी ओर से धन्यवाद दिया और कहा कि विद्यालय परिवार की कड़ी मेहनत की वजह से आज यश ने यह मुकाम हासिल किया। अंत में विद्यालय प्राचार्या रविंद्र कौर ने विद्यालय परिवार की ओर से छात्र को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।