चाकसू में विश्व टीबी दिवस के अवसर पर 100 मरीजों को नि:शुल्क पोषण राशन का वितरण

- आमीन खान 

चाकसू (सच्चा सागर)। विश्व टीबी दिवस 2026 के अवसर पर इस वी केन ऐंड टीबी थीम के अंतर्गत, प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत नि-क्षय मित्र कार्यक्रम में मुकुल माधव फाउंडेशन (सीएसआर पार्टनर-फिनोलेक्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड) द्वारा राज. उप जिला चिकित्सालय, चाकसू, जयपुर (टीबी यूनिट) में खण्ड स्तर पर टीबी मरीजों को नि:शुल्क पोषण राशन वितरित किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कुल 100 टीबी मरीजों को पोषण युक्त राशन किट प्रदान की गई। इस पहल का उद्देश्य टीबी मरीजों के उपचार के साथ-साथ उनके पोषण स्तर को सुदृढ़ करना तथा उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ में सहयोग प्रदान करना है। कार्यक्रम में डॉ. ऋतुराज मीणा (प्रमुख चिकित्सा अधिकारी), डॉ. श्याम सुन्दर दायमा (खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी), नितिन खण्डेलवाल  एसटीएस सहित टीबी हेल्थ स्टाफ, आशा कार्यकर्ता तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस दौरान दयाराम स्वामी ने जानकारी देते हुए बताया कि खण्ड चाकसू में नि-क्षय मित्र कार्यक्रम के अंतर्गत ‘टीबी मुक्त ग्राम पंचायत’ पहल के तहत कुल 100 टीबी मरीजों को नि:शुल्क पोषण राशन उपलब्ध कराया गया है। उपस्थित अधिकारियों ने मुकुल माधव फाउंडेशन एवं फिनोलेक्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड द्वारा टीबी मरीजों के लिए किए जा रहे निरंतर सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की सामाजिक सहभागिता से टीबी के विरुद्ध लड़ाई को मजबूती मिलती है तथा मरीजों में सकारात्मक मनोबल विकसित होता है। कार्यक्रम के अंत में स्वास्थ्य विभाग एवं टीबी यूनिट स्टाफ का आभार व्यक्त किया गया तथा भविष्य में भी इस प्रकार के जन-स्वास्थ्य हितैषी कार्यक्रम निरंतर जारी रखने की प्रतिबद्धता दोहराई गई।                      


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने