( सच्चा सागर)सिद्ध चक्र महामंडल विधान धूमधाम से मनाया

 सिद्ध चक्र महामंडल विधान धूमधाम से मनाया 


टोड़ारायसिंह। कस्बे की धाकड़ कोलोनी में स्थित सिद्धायतन दिगंबर जैन मंदिर टोड़ारायसिंह में चल रहे सिद्ध चक्र महामण्डल विधान में श्रावक-श्राविकाओं द्वारा बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। पंडित सिद्धराज झंडा ने बताया कि सिद्ध चक्र महामंडल विधान जैन धर्म का एक अत्यंत पावन व शक्तिशाली अनुष्ठान है जो आठ दिनों (अष्टाह्निका पर्व) तक किया जाता है। यह विधान आत्मा की शुद्धि कर्मों की निर्जरा आत्मज्ञान और जीवन के चक्रों (दुखों) से मुक्ति के लिए सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। इससे मनोरथ पूर्ण होते हैं और सुख-समृद्धि आती है। हंसराज झंडा ने बताया कि सिद्ध चक्र विधान मंडल के छठवें दिन आज प्रात: भगवान का अभिषेक, शांति धारा कर विधान में 256 अर्ध्य चढ़ाए गए एवं महा आरती की गई विधान में प्रेमचंद, सुरेश कुमार, निहालचंद, विनोद कुमार, संजय झण्डा, रतन देवी, अलका, अंजना, मधु, संजय बाकलीवाल मैडम, चंद्रकांता सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु ने धर्म लाभ लिया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने