(सच्चा सागर) टोंक सदर माली समाज की आमसभा सम्पन्न 25 अप्रैल को होगा सामूहिक विवाह सम्मेलन


- विशाल सैनी 

टोंक । टोंक सदर माली समाज की आमसभा सदर अध्यक्ष रमेश बागड़ी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। सदर महामंत्री सीताराम मारोग्या ने जानकारी देते हुए बताया कि सदर माली समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन 25 अप्रैल 2026 (जानकी नवमी) को आयोजित किया जाएगा। विवाह सम्मेलन का गणेश निमंत्रण 11 मार्च 2026 को दिया जाएगा। सदर माली समाज द्वारा संचालन समिति मंदिर संतोषी माता के अध्यक्ष पद का चुनाव सर्वसम्मति से किया गया, जिसमें रमेश कोतवाल, सोलंगपुरा टोंक को अध्यक्ष चुना गया। इस अवसर पर समाज के पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश गढ़वाल, पूर्व सदर अध्यक्ष चौथमल निवाईवाल, शंकर धुवारियां, अचलेश सैनी, मुन्नालाल बागड़ी, छोटूलाल गोला, राहुल सैनी (पार्षद), मुकेश सैनी (पार्षद), तेजमल खरोल्या, कन्हैयालाल सांखला, रामअवतार टांक, कल्याणमल बड़ीवाल, रामप्रसाद बागड़ी, जितेंद्र खरोल्या, प्रहलाद बड़ीवाल, पीरूलाल, चांदमल सांखला, सदर कोषाध्यक्ष बिसन सैनी, रामलाल खरोल्या, हेमराज खुवाडियां सहित अनेक समाजबंधु उपस्थित रहे।   


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने