जिला स्पेशल टीम ने पकड़ा तीन लाख रूपये का डोडा पोस्त


टोंक  (सच्चा सागर)।
 जिला स्पेशल टीम द्वारा जिले को नशा मुक्त करने को लेकर लांबा हरि सिंह थाना क्षेत्र के सिन्दोलिया ग्राम में छापा मार कार्रवाई की जाकर लांबा हरि सिंह थाने के हिस्ट्रीशीटर व उसके साथी से  करीबन 3 लाख  कीमत का करीबन 21 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त बरामद किया गया है। जिला स्पेशल टीम प्रभारी ओम प्रकाश ने बताया कि आरोपी हिस्ट्रीशीटर शंकर पुत्र रामदेव (42) कुम्हार निवासी सिन्दोलिया एवं भंवरलाल पुत्र रूप नारायण (25) जाट निवासी बागड़ी पुलिस थाना लांबा हरि सिंह को मौके से गिरफ्तार किया जाकर पुलिस थाना लांबा हरि सिंह पर एनडीपीएस की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है । दोनों आरोपी लगातार काफी समय से अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त की मालपुरा, टोड़ारायसिंह, पचेवर, लांबा हरि सिंह  इलाके में सप्लाई कर रहे थे, जिसको जिला स्पेशल टीम की इस कार्रवाई से नाकाम किया गया है। मौके से आरोपियों के कब्जे से एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा, डोडा पोस्त को पीसने के काम में आने वाली मिक्सर ग्राइंडर, खरीद फरोख्त की 2 हजाद रू. नगद राशि व दो मोबाइल जप्त किए गए हैं। डोडा पोस्त लाने के नेटवर्क की गहनता से जांच जारी है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने