(सच्चा सागर) आदिनाथ जयंती समारोह 12 मार्च को, निकलेगी भव्य रथ यात्रा

मालपुरा। सकल दिगंबर जैन समाज मालपुरा के तत्वावधान में श्री 1008 आदिनाथ भगवान की जयंती 12 मार्च को श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाई जाएगी। यह आयोजन आदिनाथ भगवान मंदिर, मालपुरा में आयोजित होगा, जहां प्रात: धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। जयंती कार्यक्रम के अंतर्गत सबसे पहले भगवान आदिनाथ का अभिषेक व शांतिधारा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें समाज के श्रद्धालु बड़ी संख्या में भाग लेंगे। इसके बाद ऊंट-घोड़ी, बैंड-बाजे और महिला बैंड की अगुवाई में शहर में भव्य रथ यात्रा निकाली जाएगी। आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर मालपुरा के अध्यक्ष रवि कुमार जैन तथा सुनील कुमार जैन ने बताया कि कार्यक्रम को भव्य व सफल बनाने के लिए समाज के सभी लोग सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।   


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने