(सच्चा सागर )मल्टी सेक्टरल और टीबी फोरम की बैठक आयोजित

 मल्टी सेक्टरल और टीबी फोरम की बैठक आयोजित


टोंक। टीबी मुक्त भारत अभियान के अन्र्तगत मल्टी सेक्टरल और टीबी फोरम की बैठक जिला कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में नेशनल टीबी एलिमिनेशन प्रोग्राम को मजबूत बनाने और टीबी मुक्त भारत के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से आयोजित हुई। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. हिमांशु मित्तल ने बताया कि बैठक में पिछले वर्ष की प्रगति की गहन समीक्षा की गई और आगामी लक्ष्यों पर कार्ययोजना तैयार किया गया। डॉ. मित्तल ने बताया कि गत वर्ष टीबी नियंत्रण में प्रगति हुई, ग्रामीण क्षेत्रों में चुनौतियो को हटाने के लिये स्वास्थ्य विभाग द्वारा ग्राम पंचायतो पर जागरूक गतिविधियां आयोजित की गई, जो कि एक निरन्तर प्रक्रिया है। डॉ. मित्तल ने बताया कि नई पहल डिजिटल ट्रैकिंग ऐप का विस्तार, निजी अस्पतालों से रिपोर्टिंग अनिवार्यता और पोषण किट वितरण पर विशेष जोर दिया जा रहा है। अभियान का लक्ष्य निर्धारण 2026 तक 100 प्रतिशत डिटेक्शन रेट और जीरो डेथ रेट सुनिश्चित करना है। सीएमएचओ डॉ. शैलेन्द्र सिंह चौधरी ने बताया कि मल्टी सेक्टरल सहयोग हेतु शिक्षा विभाग, पंचायत विभाग, व अन्य विभाग स्वास्थ्य विभाग से समन्वय कर सक्रिय भागीदारी की अपेक्षा करता है, साथ ही अधिक से अधिक निक्षय मित्र बनकर मरीजो को पोषण किट उपलब्ध करवाये। डब्लुएचओ कंसलटेंट मानवेन्द्र सिंह के द्वारा क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गयी। टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान के नि-क्षय मित्र बनवाने हेतु जनप्रतिनिधियों एवं भामाशाहों को जागरुक करने हेतु आग्रह किया गया। साथ ही समस्त विभागों के अधिकारियों को भी निक्षय मित्र बनने हेतु प्रेरित किया। इस बैठक में सीएमएचओ डॉ. शैलेन्द्र सिंह चौधरी, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. हिमांशु मित्तल व विभिन्न विभागो के प्रतिनिधि सहित चिकित्सकगण और लायन्स क्लब, रोटेरी क्लब, रामेश्वर प्रसाद मेमोरियल ट्रस्ट व मानवविकास एनजीओ प्रतिनिधि, एनटीईपी स्टॉफ ने भाग लिया।

20 टोंक 01

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने