(सच्चा सागर)राजकीय सम्मान से दी शहीद सैनिक अधिकारी कोअंतिम विदाई मंगलवार को छत्तीसगढ़ में पेट्रोलिंग करते समय हादसे में गिरने से हुई थी मौत

 राजकीय सम्मान से दी शहीद सैनिक अधिकारी कोअंतिम विदाई 


मंगलवार को छत्तीसगढ़ में पेट्रोलिंग करते समय हादसे में गिरने से हुई थी मौत


-महावीर प्रसाद भाटी 


घाड़ (सच्चा सागर) देवली उपखंड के घाड़ पंचायत के दौलतपुरा निवासी सीआरपीएफ इंस्पेक्टर भंवरलाल पुत्र चतरा राम मीणा 57 वर्ष को आज उनके पैतृक गांव दौलतपुरा में राजकीय एवं सैनिक सम्मान से नम आंखों से दीअंतिम विदाई ।

सैनिक सम्मान से अंतिम विदाई में छोटे पुत्र धीरज कुमार ने सैनिक पिता को दी मुखाग्नि ।

आज जयपुर से सड़क मार्ग से सैनिक अधिकारी के पार्थिक शव को गांव लाया जा रहा था तो सरोली मोड़ पर क्षेत्र के लोगों की भारी भीड़ अंतिम दर्शनों के लिए पार्थिक शव का इंतज़ार कर रही थी ।

सरोली मोड़,दूनी मुख्यालय, चांदसिंहपुरा , डाटूनंदा मोड़, सहित अनेक स्थानों पर अंतिम विदाई वह श्रद्धांजलि अर्पित की ।

सरोली मोड़ से देवली उनियारा क्षेत्र के विधायक राजेन्द्र गुज़र,बीजेपी नेता राजकुमार मीणा, निर्दलीय प्रत्याशी रहे नरेश मीणा,निवर्तमान देवली प्रधान बनवारी लाल चौधरी,पूर्व उपप्रधान रमेश भारद्वाज , दूनी तहसीलदार विनोद कुमार शर्मा,पुलिस निरीक्षक हरिराम वर्मा, सहायक निरीक्षक जगदीश चौधरी, हेड कॉन्स्टेबल भेरूलाल जाट ,अनेक स्थानीय वह जिले के जनप्रतिनियों सहित राज्य सरकार के अधिकारी कर्मचारी एवं राजनीतिक दलों के नेताओं ने सैनिक अधिकारी को अंतिम विदाई दी । 

जिले के भूतपूर्वक सैनिकों द्वारा पार्थिक शव पर पुष्पचक्र अर्पित कर सैनिक अधिकारी भंवरलाल मीणा को अंतिम विदाई दी ।

घाड़ पंचायत के छोटे से गांव दौलतपुरा में 4 जुलाई 1969 को जन्मे भंवरलाल मीणा पांच भाइयों में सबसे छोटा लड़का था,जो बचपन से ही पढ़ाई में होशियार था वह माता पिता का लाडला था ।

24 अक्टूबर 1987 को सीआरपीएफ में कॉन्स्टेबल में भर्ती हुआ था जो अपनी मेहनत वह लग्न से वर्ष 2024 में निरीक्षक तक पहुंचा था ।

सैनिक अधिकारी भंवरलाल मीणा के चार भाई रामकरण,सोजी लाल, जंशी लाल, फ़ोरु लाल , वह तीन बहने वह पिता चतरा राम माता केसर बाई जिनका वर्षों पूर्व देहांत हो गया ।

सैनिक भंवरलाल ने 

 लादी देवी 52 वर्ष से शादी की थी जिनके दो पुत्र मुरलीधर एवं धीरज कुमार वह तीन पुत्रियां हैं ,एक पुत्र धीरज की इस वर्ष शादी करने का मानस था ।

विधायक राजेन्द्र गुज़र से मीडिया ने पूछा कि सैनिक के सम्मान में सरकार की ओर से परिवार को क्या लाभ दिया जायेगा ।

विधायक राजेन्द्र गुज़र ने भरोसा दिलाया है कि जो भी सरकार की ओर से एक शहीद सैनिक को दिया जाने वाले राहत पैकेज वह सम्मान में सरकार की तरफ से कोई कमी नही रखी जाएगी ।

नरेश मीणा ने भी शहीद सैनिक के परिवार को सम्मान वह राहत दिलाने में मेरी ओर से पूरी मदद की








जायेगी ।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने