(सच्चा सागर )झंकार सांस्कृतिक साहित्यिक एवं खेल सप्ताह का आगाज

 झंकार सांस्कृतिक साहित्यिक एवं खेल सप्ताह का आगाज

टोंक


। सेन्ट सोल्जर शिक्षा समिति द्वारा संचालित पंडित जे.पी. उपाध्याय टीटी कॉलेज में मंगलवार को झंकार सांस्कृतिक साहित्यिक एवं खेल सप्ताह का शुभारम्भ संस्था निदेशक बाबूलाल शर्मा द्वारा विद्यार्थियों को आशीष वचन देकर किया गया है। संस्था प्रधान डॉ. धीरज कुमार शर्मा द्वारा निदेशक का स्वागत कर प्रथम दिवस खेलों के बारें में बताया। कार्याक्रम प्रभारी प्रेमचन्द सैनी, क्षितीज शर्मा, कुलदीप बैरवा द्वारा विभिन्न प्रकार के खेलों का आयोजन करवाया गया। मीडिया प्रभारी भारत जोनवाल ने बताया कि 100 मीटर दौड, तीन टांग दौड़, मारदड़ी, चम्मच दौड़, लंबीकूद इन खेलों का आयोजन किया गया। इन खेलों में पूजा गुर्जर, निशा मीणा, कविता मीणा, कृष्णा प्रजापत, पूजा मीणा, मनीषा प्रजापत, और छात्राध्यापकों में ओमप्रकाश, देवेन्द्र, धर्मराज, विकास, प्रवीण, राहुल, विकास गुर्जर, अजय गुर्जर आदि स्थान बनाया है। कार्यक्रम के अन्त में संस्था प्राचार्य डॉ. धीरज कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों को खेलों का परिणाम बताकर अगले दिन होने वाले कार्यक्रम का मार्गदर्शन कर कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम में डॉ. सविता शर्मा, सुरेन्द्र कुमार वर्मा, अशोक खटीक, पूनम शर्मा, शोभा शर्मा, गरिमा, अनिल पारीक, रामप्रताप राम, चन्द्रभंवर शर्मा, डॉ. नीलम, सुशील वर्मा आदि मौजूद रहें।

20 टोंक 02

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने