जिले का एक मात्र इग्नू स्टडी सेन्टर पीजी कॉलेज टोंक अध्ययन केन्द्र : समन्वयक चंद्रशेखर मीना
टोंक।(सच्चा सागर )इन्दीरा गांधी खुला विश्वविद्यालय (इग्नू) में संचालित पाठ्यक्रमों के 1 मार्च से 31 मार्च तक असाइमेंट तक राजकीय महाविद्यालय, टोंक में स्थित इग्नू स्टडी सेन्टर पर जमा होंगे। सभी छात्र-छात्राओं जिनका स्टडी सेन्टर राजकीय महाविद्यालय टोंक है वो सभी छात्र-छात्राएं स्वयं द्वारा हस्तलिखित असाइमेंट अनिवार्य रूप से जमा करवाकर जमा प्राप्ति करें। स्टडी सेन्टर के कार्डिनेटर चन्द्रशेखर मीना ने बताया कि टोंक जिले में इग्नू का एक मात्र स्टडी सेन्टर राजकीय महाविद्यालय टोंक के परिसर में स्थित है। इसके अलाया अन्य किसी भी स्थान पर स्टडी सेन्टर नहीं है। छात्रों की किसी भी समस्या एवं जानकारी हेतु इग्नू स्टडी सेन्टर राजकीय महाविद्यालय टोंक में सम्पर्क करें। स्टडी सेन्टर पर सम्पर्क दोपहर 12.00 से 02.00 बजे तक कर सकते है। यहां राजकीय महाविद्यालय स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र में सत्र जनवरी 2026 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हुई है। प्रवेश के लिए आवेदन 31 जनवरी तक किए जा सकेंगे। अध्ययन केंद्र के समन्वयक चंद्रशेखर मीणा ने बताया कि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के विभिन्न कोर्स डिप्लोमा सर्टिफिकेट के लिए फ्रेश एवं रि-रजिस्ट्रेशन की प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। इग्नू में लगभग 300 कार्यक्रम छात्र-छात्राओं के लिए उपलब्ध है, जिनमें विद्यार्थियों के लिए डीईसीई (प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा में डिप्लोमा) प्रोग्राम भी इस अध्ययन केंद्र पर संचालित है। इग्नू द्वारा एससी एवं एसटी वर्ग के छात्र-छात्राओं को स्नातक कार्यक्रम में प्रवेश शुल्क में 50' छूट दी जा रही है। इस वर्ग के विद्यार्थियों को समाज कल्याण विभाग द्वारा जारी छात्रवृत्ति योजना का लाभ भी दिया जाएगा। प्रवेश आवेदन इग्नू की वेबसाइट पर उपलब्ध एडमिन पोर्टल के द्वारा ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है जुलाई सत्र फ्रेश एडमिशन की अंतिम तिथि 31 जनवरी है राजस्थान सरकार की बालिका दूरस्थ शिक्षा के तहत सभी वर्गों की किसी भी आयु की महिला एवं छात्रा को किसी भी कोर्स में प्रवेश लेने पर फीस राशि के पुनर्भरण का लाभ मिलेगा। इस योजना से संबंधित नियम दिशा निर्देश विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। किसी भी प्रकार के अन्य जानकारी के लिए कॉर्डिनेटर मीणा से मोबाइल नंबर 7976666830, 9667905968 पर संपर्क कर सकते हैं, अधिक जानकारी के लिए इग्नू की वेबसाइट देखें।
18 टोंक 02
