(सच्चा सागर )विकसित भारत-जी राम जी योजना में सौ दिन से बढ़ाकर 125 दिन रोजगार की गारंटी दी गई : अजीतसिंह मेहता

 विकसित भारत-जी राम जी योजना में सौ दिन से बढ़ाकर 125 दिन रोजगार की गारंटी दी गई : अजीतसिंह मेहता


 टोंक। ( सच्चा सागर)विकसित भारत जी राम जी को लेकर भारतीय जनता पार्टी टोंक द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन भाजपा कार्यालय पर किया गया। प्रेस वार्ता में पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता ने वीबी जी राम जी के बारे में बताया। इस अवसर पर पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता ने कहा कि विकसित भारत-जी राम जी योजना में 100 दिन से बढ़ाकर 125 दिन रोजगार की गारंटी दी गई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत-जी राम जी कानून बनाया गया है। इस योजना का लक्ष्य ग्रामीण भारत का स्वर्णिम विकास करना है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत वीबी-जी-राम-जी योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर एवं सशक्त भारत के विजन को साकार करने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। इससे आम नागरिकों, युवाओं, महिलाओं एवं ग्रामीण क्षेत्रों को सीधा लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत पहले सौ दिन का रोजगार मिलता था, अब इस योजना के तहत एक सौ पच्चीस दिन का सुनिश्चित रोजगार मिलेगा। विकसित भारत जी राम जी ग्रामीण भारत को मदद नहीं मजबूती देता है। इसका उद्देश्य ग्रामीण रोजगार को केवल कल्याण योजना के रूप में नहीं, बल्कि विकास से जुड़ी गारंटी के रूप में स्थापित करना है, ताकि यह विकसित भारत 2047 के दृष्टिकोण के अनुरूप हो। उन्होने ने कहा कि कांग्रेस मनरेगा को बंद करने का भ्रम फैला रही है, जबकि सच यह है कि उसकी कमियों को दूर करके विकसित भारत जी राम जी कानून बनाया गया है। उन्होंने कहा कि अब गांव के गरीब मजदूर को 100 नहीं 125 दिन का रोजगार मिलेगा, 15 दिन में काम नहीं मिलने पर बेरोजगारी भत्ते का भुगतान होगा तथा जवाबदेही सुनिश्चित होगी। चौहान ने कहा कि ‘विकसित भारत जी राम जी’ योजना के लिए पूरा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन कर रहा है। वहीं कांग्रेस भ्रम फैलाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी भगवान राम के नाम का इतना विरोध क्यों करती है, भगवान राम के नाम से आखिर उन्हें क्या दिक्कत है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत जी राम जी योजना में भ्रष्टाचार की कोई गुंजाइश नहीं छोड़ी गई है तथा सारी व्यवस्था डिजिटल की गयी है। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष रामचंद्र गुर्जर, पूर्व प्रधान ममता जाट, शीला मीणा, जगदीश गुर्जर, खेमराज मीणा, मीडिया प्रभारी कमलेश यादव, बलवंत मराठा, आरव सिसोदिया, शम्भू शर्मा, मनीष सिसोदिया एवं राजेश मंगल आदि मौजूद थे।

18 टोंक 03

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने