गुरु महाराज की मासिक चौथ का उत्सव उत्साह के साथ मनाया
टोंक। (सच्चा सागर )आचार्य सतगुरु स्वामी टेऊंराम जी महाराज द्वारा स्थापित प्रेमप्रकाश मंडल पूरे देश में ही नहीं अपितु विदेशों में भी अनेक सेवा के कार्य कर रहा है। प्रेमप्रकाश मंडली टोंक एवं प्रेमप्रकाश महिला मंडल टोंक भी प्रत्येक शनिवार एवं गुरु महाराज की मासिक चौथ का उत्सव बड़े ही उत्साह के साथ मनाता है। इसी के अंतर्गत अभी शनिवार को भी गुरु महाराज का मासिक उत्सव स्वामी शांतिप्रकाश सत्संग हाल में मनाया गया। सतगुरु टेऊंराम चालीसा, गुरु प्रार्थना अष्टक, सोलह शिक्षाओं का पाठ किया गया। इस अवसर पर प्रेमप्रकाश मंडली के डॉ. कैलाश बदलानी, दीपक प्रेम प्रकाशी, गागनदास, नन्द कुमार वाधवानी, ज्ञानचंद रघुवानी सहित काफी संख्या में माताएं बहनें उपस्थित थी। महिला मंडल के सेवादारियों को पुरस्कार वितरण किया गया, प्रथम पुरस्कार शीला रामचंदानी, द्वितीय पुरस्कार सुनीता गुरनानी, तृतीय पुरस्कार कविता रघुवानी को दिया गया। नेहा वाधवानी, बसंती वासवानी, कमला रघुवानी, कविता बादलानी, कशिश छंगानी, ईश्वरी बदलानी, दीपा आसवानी, रीना सुथार, लाज परचवानी, पुष्पा रघुवानी, मीरा गिद्वानी, रीटा वाधवानी, सुंदरी मनवानी, योगीता परचवानी, निशा बालानी, कविता सुथार, वर्षा मनवानी, दिव्या वाधवानी, दिया छंगानी, रजनी मंगलानी, गोपी देवरानी, आरती आसवानी, वर्षा गिद्वानी, सोनी वाधवानी, इंद्रा मोतियानी, राजकुमारी कृष्णानी, नीतू नेनवानी, पुष्पा गिद्वानी, हर्षा गिद्वानी, पुष्पा मोतियानी, रुकमणी सुथार, निशा मंगलानी एवं मुस्कान फुलवानी को भी सम्मानित किया गया।
18 टोंक 01
