(सच्चा सागर )अन्नपूर्णा गणेश मंदिर में जागरण का आयोजन

 अन्नपूर्णा गणेश मंदिर में जागरण का आयोजन


टोंक। अन्नपूर्णा बालाजी, माताजी, गणेश मंदिर प्रन्यास समिति के तत्वाधान में अन्नपूर्णा गणेश मंदिर में आगामी मनाए जाने वाले गणेश जन्मोत्सव तक अनवरत होने वाले रात्रि जागरणों की श्रृंखला में गुरुवार को मंदिर मठाधीश महंत कैलाशपुरी महाराज के सानिध्य में भगवान गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना कर संगीतमय रात्रि जागरण का आयोजन किया गया। समिति के प्रवक्ता प्रेम रघुवंशी ने बताया कि प्रन्यास समिति द्वारा मनाए जाने वाले गणेश महोत्सव समारोह 2026 की सभी तैयारियां लगभग पूरी की जा चुकी है, जिसमें विशाल भजन संध्या का आयोजन, मंदिर परिसर की सजावट, 56 भोग झांकी एवं प्रसाद वितरण आदि शामिल है। रात्रि जागरण में भजन कलाकारों जिनमें महावीर शर्मा, ओम बाबा, वेंकटरमन सिंह बना एवं भंवर भाई द्वारा अपने मधुर भजनों की प्रस्तुतियां पेश की गई। इस मौके पर मंदिर के मुख्य पुजारी दीपक पुरी, पुनीत पूरी, मयंक पूरी, आरएएन पहाडिय़ा, रामस्वरूप शर्मा, ओमप्रकाश राजोरा, महेंद्र बैरवा, कमलेश कुमार, विजय तसेरा, कालूराम सैनी, कमलेश गुर्जर, विनोद, कालूराम बैरवा, नंदकिशोर, कालू चौधरी फौजी, बनवारीलाल बैरवा, पप्पू भाई, अमन, राधा देवी, गुड्डी पूरी, दिव्या पुरी, गंगा देवी, सरोज देवी, सोनप्रभा, चंद्रकला, फोरंती देवी एवं परी आदि मौजूद रहे।

23 टोंक 08

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने