(सच्चा सागर )भाजपा महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष राखी राठौड का किया स्वागत

 भाजपा महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष राखी राठौड का किया स्वागत


टोंक। भाजपा महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष राखी राठौड़ के प्रथम बार टोंक आगमन पर भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक चर्चा की। भाजपा महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष राखी राठौड़ ने केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक लोकतांत्रिक पार्टी हैं। भाजपा में फैसले संवैधानिक रूप से लिए जाते हैं। भाजपा की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता से है। जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा अकेली ऐसी पार्टी है, जो समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान करती है। भाजपा एक ऐसा संगठन है, जिसमें कार्यकर्ता सत्ता में हो या विपक्ष में, जनता की सेवा में निरंतर तत्पर रहता है। इस अवसर पर पूर्व सभापति लक्ष्मी जैन, जिला उपाध्यक्ष शैलेंद्र चौधरी जिला मंत्री नीलिमा आमेरा, बीना छामुनिया हरिराम यादव, मंडल अध्यक्ष सुनील शर्मा, ममता साहू, अंजली गुप्ता, जूली शर्मा, चरण सिंह चौधरी, लोकेश गुप्ता, राजेश मंगल, बलवंत मराठा, आरव सिसोदिया, मनीष सिसोदिया, रामावतार धाबाई, हेमंत सैनी, उज्जवल गौतम, ममता शर्मा, सावित्री शर्मा, हर्षित जैन सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।

23 टोंक 10

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने