विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन को लेकर बैठक एवं पोस्टर विमोचन
टोंक। विवेकानंद बस्ती द्वारा विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर सवाई माधोपुर चौराहे टोंक में किया जायेगा। जिसमें हिंदू धर्म संस्कृति एवं समाज के पोषक विश्व की अपना स्थापना की स्थापना से प्रेरित होकर हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा। हिंदू सम्मेलन में महामंडलेश्वर रामप्रिय दास महाराज रामघाट छुली एवं मनीष दास महाराज निवाई पधारेंगे। संतों के सानिध्य में हिंदू जागृति पर चर्चा कि जाएग। विराट हिंदू सम्मेलन के संयोजक कमलेश विजयवर्गीय में बताया कि सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ का आयोजन एवं महाआरती कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा। हिंदू सम्मेलन को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर में की गई, जिसमें समितियां का गठन किया गया। यातायात व्यवस्था, पांडाल व्यवस्था, प्रसाद वितरण एवं प्रचार-प्रसार के लिए समिति का गठन किया गया। बैठक में आदर्श, पारस, गणेश, लेखराज, लक्ष्मण, नरेंद्र, बाबूलाल, राजेश सोनी, राजेश शर्मा, पवन विजय एवं धीरज शर्मा आदि मौजूद थे।
23 टोंक 07
