अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी
टोंक। अजीम प्रेमजी फाउण्डेशन भारत में शिक्षा की गुणवत्ता व समान उपलब्धता में सुधार लाने के लिए प्रतिबद्ध है। अजीम प्रेमजी फाउण्डेशन के देवेन्द्र जोशी ने बताया कि अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप पहल इसी प्रतिबद्धता को पूरा करने की दिशा में एक और कदम है। अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप पहल के तहत जरूरतमंद छात्राओं को कॉलेज शिक्षा हासिल करने के लिए मदद की जाती है। इस स्कॉलरशिप के तहत कॉलेज की शिक्षा हासिल करने के लिए मदद के तौर पर वार्षिक 30 हजार रुपयों की सहायता की जाती है। यह स्कॉलरशिप छात्राओं के पहले ग्रैजुएशन के लिए डिग्री या डिप्लोमा पूरा होने तक उपलब्ध कराई जाएगी। जिन छात्राओं ने सरकारी स्कूलों या कॉलेज से 10वीं एवं 12वीं कक्षा नियमित विद्यार्थी के रूप में पास की, आवेदन के समय भारत में कहीं भी सरकारी संस्थान या विश्वसनीय प्रामाणिक निजी कॉलेज या विश्वविद्यालय के मान्यता प्राप्त स्नातक उपाधि या डिप्लोमा 2 से 5 वर्षों की समयावधि वाले के प्रथम वर्ष 2025-26 के अकादमिक सत्र में नियमित छात्रा के रूप में प्रवेश प्राप्त किया होना चाहिए। अज़ीम प्रेमजी फाउण्डेशन की वेबसाईट अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप से आंनलाइन आवेदन 31 जनवरी तक भरें जायेगें, स्कॉलरशिप की आवेदन प्रक्रिया के किसी भी स्तर पर या दौरान फाउण्डेशन किसी भी तरह की फीस या शुल्क नहीं लेता है।
