भारतीय किसान संघ की जिला बैठक सम्पन्न, किसानों के मुद्दों पर हुई चर्चा
किसान संघ किसी भी पार्टी या नेता का पिछलग्गू नहीं : रामभरोसे बासौतिया
टोंक। गुरुवार को जिला मुख्यालय स्थित कृषि उपज मण्डी के सभागार में भारतीय किसान संघ जिला टोंक की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए भारतीय किसान के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम भरोसे बासौतिया ने भारतीय किसान संघ को देश का सबसे बड़ा राष्ट्रवादी कृषक संगठन बताते हुए कहा कि भाकिसं देश में किसी भी पॉलिटिकल पार्टी अथवा नेता का पिछलग्गू नहीं है। जिलाध्यक्ष रमेशचन्द जाट ने कहा कि किसानों की समस्याओं का समाधान ग्राम इकाई की बैठक से निकलेगा। जब किसान एकजुट हो जाएगा तो समस्याएं पैदा ही नहीं होंगी। बैठक को प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद कुमार धारणिया, जयपुर संभाग अध्यक्ष पोखरलाल जाट, जयपुर प्रान्त के महामंत्री सांवर मल सोलेट ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर किसान संघ के प्रान्त प्रतिनिधि रामस्वरूप धाकड़, महिला प्रमुख रजनी सिंह, उपाध्यक्ष प्रभुलाल मीणा, जिला मंत्री विनय सिंह ताखर, जिला प्रचार प्रमुख आशाराम चौधरी, राजकुमार प्रजापत टोडारायसिंह, निवाई तहसील अध्यक्ष रामराय जाट, सूरजकरण लावा, रामलाल मीणा छान, गोपीराम गोदारा मालपुरा, सत्यनारायण चौधरी डिग्गी, जगदीश टोडारायसिंह, भंवरलाल चौधरी छान समेत जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी व सदस्यगण, तहसील अध्यक्ष, मंत्री ग्रामीण इकाई अध्यक्ष, आदि किसान मौजूद रहे।
22 टोंक 01
