*भागने की फिराक के दौरान पकड़ा गया हत्या का आरोपी*
देवली क्षेत्र के देवपुरा गांव में पिछले दिनों मत्स्य आखेट को लेकर हुए विवाद के बाद दो मछुआरों की मौत के तीसरे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उक्त आरोपी अपने घर पर था। जहां से भागने की फिराक के दौरान पुलिस ने उसे दबोच लिया। थाना प्रभारी राजेंद्र खंडेलवाल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पंकज मीणा निवासी पारलिया थाना सावर है। पुलिस को पंकज के अपने घर पर होने की सूचना मिली।
जहां पुलिस ने दबिश देकर पंकज मीणा को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि आरोपी पंकज अपने घर से भागने की फिराक में था। इस दौरान वह घर पर सामान पैक करता हुआ मिला। जिसे सूचना पर पहुंची पुलिस ने दबोच लिया। उल्लेखनीय है कि गत 11 फरवरी की रात मत्स्य आखेट को लेकर हुए विवाद के बाद दो युवकों की जान चली गई। इनमें अनिल साहनी तथा वीर बहादुर है निवासी मोतिहारी बिहार है। बाद में 15 व 16 फरवरी को नेगडिया के समीप स्थित पानी में तैरते पाए गए थे। इन दोनों युवकों को पंकज मीणा, दिलकुश उर्फ भोला रेगर, रामराज मीणा व सुरजा रेगर अपह्रत करके ले गए थे। इससे पहले उन्होंने देवपुरा स्थित खेत पर काम कर रहे अन्य के साथ भी मारपीट की थी। मामले में अमित विश्वास निवासी बंगाली कालोनी तथा मारपीट के घायल मुसाफिर साहनी ने मामला दर्ज कराया था। इसमें पंकज मीणा की ओर से धमकी दिए जाने तथा अंजाम भुगतने की भी चेतावनी दी गई थी। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि इससे पहले दो आरोपी दिलकुश व रामराज पुलिस रिमांड पर चल रहे हैं।
भागने की फिराक के दौरान पकड़ा गया हत्या का आरोपी
0