देवली नगर पालिका को भूखंड विक्रय नीलामी के माध्यम से 25 करोड़ 37 लाख रुपए की आय हुई

 देवली नगर पालिका को भूखंड विक्रय नीलामी के माध्यम से 25 करोड़ 37 लाख रुपए की आय हुई



टोंक/देवली(हरि शंकर माली)। देवली नगर पालिका मंडल को पिछले एक वर्ष में विभिन्न भूखंड विक्रय नीलामी के माध्यम से 25 करोड़ 37 लाख रुपए की आय हुई है, जो कि नगर पालिका की अब तक की सबसे अधिक आय हैं। पालिकाध्यक्ष नेमीचंद जैन ने बताया कि  गत 21 से 23 फरवरी तक नगर पालिका की ओर से ई-नीलामी की गई। इसमें भूखंड की नीलामी के पेटे नगर पालिका देवली को 10 करोड़ 62 लाख रुपए की आय हुई है। जबकि इससे पूर्व पालिका की ओर से गत वर्ष जुलाई 2021 में 5 करोड़ 34 लाख तथा अगस्त माह में 9 करोड़ 40 लाख की भूखंड विक्रय पेटे राजस्व आय हुई थी। नगर पालिका देवली की ओर से एक वर्ष में भूखंड नीलामी का यह सर्वाधिक रिकॉर्ड है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने