पृथ्वी को हरित एवं सुरक्षित बनाने के लिए के लिए पर्यावरण प्रतियोगिता का होगा आयोजन-वेद प्रकाश कुर्मी
पर्यावरण प्रतियोगिता के लिए विद्यालय पंजीयन 26 तक
्प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बालको को पर्यावरण मंत्रालय द्वारा दिया जायेगा ई-प्रमाण पत्र,
कक्षा पहली से बाहरवीं के बालक लेगें भाग,परीक्षा परिणाम 7 फरवरी को
टोंक 22 जनवरी
पर्यावरण,वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय भारत सरकार द्वारा पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के तहत ऑन लाइन राष्ट्रीय स्कूल पर्यावरण प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिसके तहत 26 जनवरी तक विद्यालय का पंजीयन होगा ।
भारतीय शिक्षा प्रचार समिति के जिला व्यवस्थापक वेद प्रकाश कुर्मी ने बताया कि जलवायु संकट के उभरते खतरों की जटिलता को गहराई से समझने के लिए छात्रों में जागरूकता पैदा करने,पर्यावरणीय चुनौतियों का सामना करने के लिए व्यावहारिक कौशल प्राप्त करने एवं पृथ्वी को हरित एवं सुरक्षित बनाने के लिए सकिय और उत्साही भागीदारी को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य को लेकर भारत सरकार द्वारा ऑन लाइन पर्यावरण प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है।
समिति के जिला सचिव मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय स्कूल पर्यावरण प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भारत सरकार पर्यावरण मंत्रालय द्वारा विकसित किये गये इको मित्रम एप्प के माध्यम से 26 जनवरी तक विद्यालय पंजीकरण कर सकते है,परीक्षा के लिए तीन समूहों में बांटा गया है जिसके लिए समूह अ में कक्षा 1 से 5, समूह ब के लिए कक्षा 6 से 8 एवं समूह स के लिए कक्षा 9 से 12 तक के बालक परीक्षा देगें। विद्या भारती द्वारा संचालित विद्यालयों को इस प्रतियोगी परीक्षा हेतु पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। पर्यावरण प्रतियोगिता परीक्षा में केन्द्रीय विद्यालय,राज्य सरकार द्वारा संचालित राजकीय एवं निजी विद्यालय भी भाग ले सकते है।
जिला संयोजक राजेश शर्मा झिलाय ने बताया कि विद्यालय पंजीयन के पश्चात बालक अपनी सुविधानुसार परीक्षा में भाग ले सकते है। परीक्षा परिणाम 7 फरवरी को घोषित होगा। परीक्षा में भाग लेनेे वाले विद्यालयों एवं बालको को भारत सरकार पर्यावरण संरक्षण गतिविधि द्वारा ई-प्रमाण दिया जायेगा।