कल्पना अग्रवाल बनीं टोंक की नई जिला कलेक्टर, सौम्या झा का हुआ जयपुर तबादला
रामबिलास लांगड़ी
टोंक, 22 जून 2025( सच्चा सागर )– राजस्थान प्रशासनिक सेवा में बड़े फेरबदल के तहत कल्पना अग्रवाल को टोंक जिले की नई जिला कलेक्टर नियुक्त किया गया है। वे इससे पहले कोटपुतली-बहरोड़ जिले की जिला कलेक्टर के पद पर कार्यरत थीं। उनकी गिनती राज्य की कर्मठ और दक्ष प्रशासनिक अधिकारियों में होती है।
कल्पना अग्रवाल के प्रशासनिक अनुभव में महिला एवं बाल विकास विभाग, राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद (RGAVP) और वित्त विभाग जैसे महत्वपूर्ण विभाग शामिल हैं। अपने कार्यकाल में उन्होंने विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और प्रशासनिक नवाचार के लिए प्रशंसा प्राप्त की है।
वहीं, टोंक की पूर्व जिला कलेक्टर सौम्या झा का तबादला कर उन्हें निदेशक, चिकित्सा – आईसी विभाग, जयपुर नियुक्त किया गया है। सौम्या झा के नेतृत्व में टोंक जिले में कई जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास परियोजनाओं को गति मिली थी।
नव नियुक्त जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल से जिलेवासियों को सुशासन, पारदर्शिता और विकास कार्यों में तेजी की उम्मीद है।