महंगाई हटाओ महारैली को लेकर कार्यकर्ताओं से की चर्चा*

 *महंगाई हटाओ महारैली को लेकर कार्यकर्ताओं से की चर्चा* 

देवली जयपुर में आज रविवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर महंगाई हटाओ महा रैली को लेकर पर्यवेक्षक हरिकिशन जिंदल ने स्थानीय कांग्रेस कार्यालय पर कार्यकर्ताओं से चर्चा की।




नगर अध्यक्ष मुकेश गर्ग ने बताया कि इस दौरान जिंदल के स्थानीय कांग्रेस कार्यालय पहुंचने पर स्वागत किया गया। इसके बाद जिंदल ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। जिसमें रैली की तैयारियों को लेकर विचार विमर्श किया गया। साथ ही रैली में देवली शहर व ब्लॉक से अधिकाधिक कार्यकर्ताओं के जयपुर पहुंचने को लेकर जिम्मेदारियां सौंपी गई। इस दौरान जिला कांग्रेस प्रतिनिधि हंसराज गाथा, प्रदेश कांग्रेस सदस्य गिरिराज उपाध्याय, ब्लॉक अध्यक्ष रतनलाल हाडा, प्रधान गणेश राम जाट, उप प्रधान महादेव मीणा, चौथमल मीणा, नीरज शर्मा, चांद खां ठेकेदार, त्रिलोक बेरवा सोहनलाल ठागरिया समेत कई लोग उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने