खाद के मुद्दे पर नरेश मीणा का जयपुर कूच, टोंक में गरजे किसानों के हक की लड़ाई जारी रहेगी

खाद के मुद्दे पर नरेश मीणा का जयपुर कूच, टोंक में गरजे किसानों के हक की लड़ाई जारी रहेगी
बारां से जयपुर पैदल यात्रा के पांचवें दिन टोंक पहुंचे, नगरफोर्ट थाने में दी हाजिरी, कलेक्टर टीना डाबी की कार्यशैली की सराहना टोंक। किसानों को पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने, निर्धारित कीमत पर खाद देने और कट्टों के साथ जबरन अतिरिक्त सामग्री नहीं देने सहित विभिन्न मांगों को लेकर नरेश मीणा का बारां से जयपुर कूच जारी है। यात्रा के पांचवें दिन मंगलवार को वे टोंक पहुंचे। यहां उन्होंने तीसरे मोर्चे के नेताओं से एकजुट होने की अपील की। उन्होंने कहा कि आगामी पंचायत चुनाव में बारां में आम आदमी पार्टी के सिंबल पर प्रत्याशी उतारे जाएंगे। साथ ही हनुमान बेनीवाल, राजकुमार रोत, राजेंद्र गुढ़ा, चंद्रशेखर आजाद, आम आदमी पार्टी के संजय सिंह और असदुद्दीन ओवैसी समेत अन्य नेताओं से साथ आने का आह्वान किया। नरेश मीणा ने 2 अक्टूबर को बारां में किसानों की खाद सहित अन्य समस्याओं को लेकर आमरण अनशन शुरू किया था।
इसके बाद जयपुर कूच शुरू किया। खाद, बिजली और सिंचाई से जुड़ी मांगों को लेकर उनके आंदोलन और जयपुर मार्च की पुष्टि हालिया रिपोर्टों में भी हुई है। कोर्ट ने हाथ बांधे, लेकिन किसानों के मुद्दे पर चुप नहीं बैठूंगा जयपुर कूच के दौरान हाईकोर्ट से सशर्त जमानत मिलने के बाद नरेश मीणा नगरफोर्ट थाने में हाजिरी देने पहुंचे। उन्होंने कहा कि सरकार यह न सोचे कि कोर्ट ने उनके हाथ बांध दिए हैं। किसानों की समस्याओं को लेकर वे आवाज उठाते रहेंगे। यात्रा के दौरान प्रशासन की ओर से उन्हें अनशन समाप्त करने के लिए समझाइश किए जाने की बात भी सामने आई है। नरेश मीणा ने टोंक कलेक्टर टीना डाबी की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि वे उनके काम से संतुष्ट हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर कलेक्टर अपने स्तर की समस्याओं का समाधान कर सकती हैं,
लेकिन प्रदेशभर के किसानों की खाद संबंधी समस्या का समाधान सरकार को करना होगा। उन्होंने दावा किया कि उनियारा क्षेत्र में कुछ स्थानों पर खाद के साथ जबरन अटैचमेंट दिए जा रहे हैं और निर्धारित कीमत से अधिक राशि वसूले जाने की शिकायतें मिल रही हैं। उन्होंने ऐसे खाद विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। शहीद स्मारक पर आंदोलन की तैयारी नरेश मीणा ने बताया कि वे मंगलवार रात निवाई में रुकेंगे और इसके बाद जयपुर के लिए रवाना होंगे। जयपुर पहुंचकर शहीद स्मारक पर किसानों की मांगों को लेकर आंदोलन किया जाएगा। उनकी प्रमुख मांगों में किसानों को पर्याप्त खाद उपलब्ध कराना, निर्धारित दर पर खाद देना, खाद के कट्टों के साथ किसी भी प्रकार का अतिरिक्त सामान नहीं देना तथा किसानों को दिन में पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराना शामिल है। पंचायत चुनाव को लेकर नरेश मीणा की ओर से आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन और अन्य क्षेत्रीय दलों से बातचीत की बात पहले भी सामने आ चुकी है। 06 टोंक 12

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने