देवली में अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद, 2 करोड़ रुपये की कीमत, कंटेनर चालक गिरफ्तार

देवली ( सच्चा सागर) देवली पुलिस और जिला स्पेशल टीम (डीएसटी) टोंक ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत, टीम ने एक कंटेनर से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। इस कार्रवाई में कंटेनर को जब्त कर लिया गया है और आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
मामले की पूरी जानकारी: पुलिस को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली थी कि एक कंटेनर में अवैध शराब की तस्करी की जा रही है। इस सूचना पर पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर कार्रवाई की। पुलिस ने कंटेनर (RJ 19 जीएफ 7361) को रुकवाकर तलाशी ली, तो उसमें पंजाब निर्मित विभिन्न ब्रांडों की अवैध अंग्रेजी शराब के करीब 1500 कार्टन बरामद हुए।
शराब की कीमत और मात्रा: बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 2 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इसमें 360 कार्टन में 4,320 बोतलें, 293 कार्टन में 3,516 हाफ और 847 कार्टन में 40,656 पव्वे मिले। अभियुक्त की गिरफ्तारी और पूछताछ:
पुलिस ने कंटेनर चालक हीराराम पुत्र मोटाराम जाट (उम्र 27 वर्ष), निवासी साजटा, थाना सदर बाड़मेर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 19/54 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि शराब की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था। पुलिस टीम की सराहना:
देवली डीएसपी मदनलाल ढाका ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक टोंक रोशन मीणा के निर्देशन व उनके निर्देशन में डीएसटी प्रभारी ओमप्रकाश और देवली थानाधिकारी प्रीति रत्ना के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। इस सफल कार्रवाई के लिए पुलिस टीम की सराहना की जा रही है। यह कार्रवाई अवैध शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस के सख्त रुख को दर्शाती है। पुलिस लगातार इस तरह की कार्रवाइयां कर अवैध शराब कारोबारियों पर नकेल कसने का काम कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने