निवाई मे दीपावली पर पटाखे बेचने के लाइसेंस के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, 15 अक्टूबर अंतिम तिथि

दीपावली के पावन अवसर पर उपखण्ड क्षेत्र निवाई में पटाखों की बिक्री हेतु अस्थायी अनुज्ञापत्र (लाइसेंस) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। उपखण्ड मजिस्ट्रेट गम्भीर सिंह द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, 28 अक्टूबर से 11 नवंबर 2026 तक 15 दिनों की अवधि के लिए लाइसेंस जारी किए जाएंगे, जिसके लिए इच्छुक आवेदक 15 अक्टूबर 2026 तक कार्यालय समय में अपना आवेदन जमा करवा सकते हैं; अंतिम तिथि के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। आवेदकों को निर्धारित प्रपत्र के साथ प्रस्तावित स्थल के ब्लू प्रिंट की 4 प्रतियां (व्यावसायिक स्थिति स्पष्ट दर्शाते हुए) तथा 2 नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो संलग्न कर उपखण्ड मजिस्ट्रेट कार्यालय में प्रस्तुत करना होगा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने