टोंक कांग्रेस में भारी बवाल और हाथापाई: पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष राजेश चौधरी निलंबित, किसान नेता श्रीराम चौधरी को 'कारण बताओ नोटिस' जारी

 टोंक कांग्रेस में भारी बवाल और हाथापाई: पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष राजेश चौधरी निलंबित, किसान नेता श्रीराम चौधरी को 'कारण बताओ नोटिस' जारी


टोंक। आगामी पंचायत व नगर निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर आयोजित जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक के दौरान अंदरूनी कलह और गुटबाजी खुलकर सतह पर आ गई। बैठक में हुए हंगामे, अभद्रता और हाथापाई के बाद जिला कांग्रेस कमेटी टोंक ने कड़ा रुख अपनाते हुए दो प्रमुख नेताओं के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की है।


जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सऊद सईदी ने पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष (निवाई) व जिला कांग्रेस कमेटी सदस्य राजेश चौधरी को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है। वहीं, वरिष्ठ नेता, पूर्व उपाध्यक्ष/ किसान नेता श्रीराम चौधरी को अनुशासहीनता के मामले में 'कारण बताओ नोटिस' थमा दिया है।

आरोपों से शुरू हुआ विवाद और हाथापाई

शनिवार (1 अगस्त 2026) को जिला कांग्रेस कार्यालय में संगठन जिला प्रभारी व आमेर विधायक प्रशांत शर्मा, सह-प्रभारी डॉ. सुमित गर्ग की उपस्थिति और निवर्तमान अध्यक्ष हरिप्रसाद बैरवा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई थी।


बैठक के दौरान संवाद के समय:


किसान नेता श्रीराम चौधरी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रामराय मीणा और पूर्व विधायक कमल बैरवा ने निवाई-पीपलू के प्रभारी राजेन्द्र चौधरी पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना था कि कार्यकर्ताओं को सूचित किए बिना केवल 'कथित नेताओं' को खुश करने के लिए बैठकें रखी जाती हैं।


विवाद बढ़ता देख प्रदेश नेतृत्व ने नेताओं को जिला कांग्रेस कमेटी के सभागार कक्ष में अलग से चर्चा के लिए बुलाया।

अलग चर्चा के दौरान पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष राजेश चौधरी द्वारा उन बैठकों को सही ठहराने पर बहस छिड़ गई, जिसके बाद मामला सीधे हाथापाई और अभद्रता तक पहुँच गया।

भावेश करनानी 
मुख्य संपादक(दैनिक सच्चा सागर)

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने