बीजेपी महिला प्रदेशाध्यक्ष बोली पायलट का टोंक में इन्वॉल्मेंट नहीं जंतर-मंतर पर प्रधानमंत्री की मां को गाली दी है, बच्चों को संस्कारों गिरावट नजर आई

 बीजेपी महिला प्रदेशाध्यक्ष बोली पायलट का टोंक में इन्वॉल्मेंट नहीं

जंतर-मंतर पर प्रधानमंत्री की मां को गाली दी है, बच्चों को संस्कारों गिरावट नजर आई



बीजेपी महिला प्रदेशाध्यक्ष राखी राठौड़ ने कहा कि सचिन पायलट का टोंक में बहुत ज्यादा इन्वॉलमेंट(भागीदारी, सक्रियता) नहीं है। टोंक में जिस तरह की उनकी सक्रियता रहती है वे देश में अलग-अलग जगह एक्टिव रहते है और यह निकाय चुनाव है, इसका का मतलब ही स्थानीय चुनाव है। इसके लिए स्थानीय व्यक्ति हो, यहां लगातार एक्टिव हो, यहां की समस्याओं से वाकिब हो।

बीजेपी कार्यालय में शनिवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि महिलाओं को बीजेपी से इस बार निकाय और पंचायत राज चुनावों में 33 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सेदारी मिलेगी।

उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 17 लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाया है। इसके अलावा कई तरह से उन्हें आर्थिक संबल देकर सरकार उनका उनकी हर क्षेत्र में भागीदारी बढ़ा रही है। 

हमारी सरकार में महिलाओं पर होने वाले दस प्रतिशत अपराध घटे है। जबकि कांग्रेस महिलाओं का मान सम्मान से खिलवाड़ हुआ। उनके नेता सदन में इसे मर्दों का प्रदेश बताकर टहाके लगाए थे। 

हमारी सरकार ने महिलाओं का सम्मान किया है और कर रही है।


प्रधानमंत्री को गाली दी, यह हमारी संस्कृति का हिस्सा नहीं है

टोंक अग्रवाल धर्मशाला में आज अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति द्वारा “अपनी संस्कृति और महिला उद्यमिता” कार्यक्रम के शुभारंभ के मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष राखी राठौड़ ने कहा कि गत दिनों जिस तरह से प्रधानमंत्री की मां को गाली दी गई। जो हमारी संस्कृति में नहीं है। यह संस्कारों में गिरावट है। विरोध हो सकता है इसका भी तरीका होता, लेकिन विरोध के नाम पर अभद्रता नहीं कर सकते है, फिर भी हमारे प्रधानमंत्री ने बड़ा दिल रखे हुए सोशल मीडिया पर बच्चों को माफ किया है। उन्होंने मौजूद महिलाओं से कहा कि आप अपने बच्चों को ऐसे संस्कार दे कि वे किसी का अपमान नहीं करे। इस जंतर मंतर से यह तो पता लग गया कि हमारी संस्कृति में कितनी गिरावट आ गई है। उस प्रदर्शन में जिस तरह से प्रधानमंत्री और उनकी मां को गाली दी है, वह किसी भी तरह से शोभनीय नहीं है। जिनके बच्चे ऐसे है,इन्हें इस पर चिंता करनी चाहिए।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने