मालपुरा। नगर पालिका मालपुरा में वार्ड पार्षदों के आरक्षण को लेकर लॉटरी प्रक्रिया आयोजित की गई। नगर पालिका क्षेत्र के कुल 40 वार्डों में विभिन्न श्रेणियों के लिए आरक्षण निर्धारित किया गया है। लॉटरी के बाद अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग तथा अनारक्षित श्रेणी के वार्डों का वर्गीकरण सामने आया।
आरक्षण के अनुसार अनुसूचित जाति (SC) के कुल 7 वार्ड आरक्षित किए गए हैं। इनमें 5 वार्ड SC ओपन श्रेणी के हैं, जिनमें वार्ड संख्या 3, 8, 11, 21 और 23 शामिल हैं। वहीं 2 वार्ड SC महिला के लिए आरक्षित किए गए हैं, जिनमें वार्ड संख्या 22 और 27 हैं।
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के कुल 8 वार्ड आरक्षित किए गए हैं। इनमें 5 OBC ओपन वार्ड हैं, जिनमें 18, 24, 25, 37 और 40 शामिल हैं। वहीं 3 OBC महिला वार्ड निर्धारित किए गए हैं, जिनमें 4, 13 और 32 शामिल हैं।
वहीं नगर पालिका के 25 वार्ड अनारक्षित रखे गए हैं। इनमें 17 अनारक्षित पुरुष वार्ड हैं, जबकि 8 अनारक्षित महिला वार्ड निर्धारित किए गए हैं। अनारक्षित पुरुष वर्ग में वार्ड संख्या 1, 2, 5, 9, 12, 14, 15, 17, 19, 20 और 26 सहित कुल 17 वार्ड शामिल हैं। अनारक्षित महिला वर्ग में वार्ड संख्या 6, 7, 10, 16, 31, 35, 38 और 39 शामिल हैं।
आरक्षण लॉटरी के बाद अब नगर पालिका चुनाव को लेकर संभावित प्रत्याशियों की सक्रियता बढ़ने की उम्मीद है। वार्डों की आरक्षित श्रेणी स्पष्ट होने के साथ ही चुनावी समीकरणों में भी बदलाव देखने को मिलेगा।
मालपुरा नगर पालिका में वार्डों की आरक्षण लॉटरी जारी, 40 वार्डों का हुआ वर्गीकरण
0
