निवाई नगर पालिका के 40 वार्डों का आरक्षण तय, 23 वार्ड अनारक्षित

निवाई नगर पालिका के 40 वार्डों का आरक्षण तय, 23 वार्ड अनारक्षित टोंक कलेक्ट्रेट में शहरी निकाय चुनाव को लेकर निकाली गई आरक्षित वार्डों की लॉटरी निवाई। शहरी निकाय चुनाव को लेकर सोमवार को टोंक जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट में आरक्षित वार्डों की लॉटरी निकाली गई। निवाई नगर पालिका में अध्यक्ष पद अनारक्षित होने के बाद अब वार्डों का आरक्षण भी तय कर दिया गया है। नगर पालिका में कुल 40 वार्ड हैं, जिनमें अनुसूचित जाति (एससी) के 7, अनुसूचित जनजाति (एसटी) के 2, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के 8 तथा 23 वार्ड अनारक्षित रखे गए हैं।
लॉटरी के अनुसार एससी वर्ग के लिए वार्ड 15, 26, 13, 16, 7, 28 और 1 आरक्षित किए गए हैं। इनमें वार्ड 15 और 28 एससी महिला के लिए आरक्षित हैं, जबकि शेष पांच वार्ड एससी ओपन रहेंगे। एसटी वर्ग के लिए वार्ड 38 और 4 आरक्षित किए गए हैं। इनमें वार्ड 38 एसटी महिला तथा वार्ड 4 एसटी ओपन रहेगा। ओबीसी वर्ग के लिए कुल 8 वार्ड आरक्षित किए गए हैं। इनमें वार्ड 29, 8, 10, 30, 18, 40, 11 और 21 शामिल हैं। ओबीसी महिला के लिए वार्ड 10, 21 और 30 आरक्षित किए गए हैं, जबकि वार्ड 8, 11, 18, 29 और 40 ओबीसी ओपन रहेंगे। वहीं नगर पालिका के 23 वार्ड अनारक्षित रखे गए हैं। इनमें 15 वार्ड अनारक्षित पुरुष तथा 8 वार्ड अनारक्षित महिला के लिए हैं। अनारक्षित महिला के लिए वार्ड 19, 35, 20, 22, 17, 34, 32 और 36 निर्धारित किए गए हैं। आरक्षण की घोषणा के साथ ही संभावित प्रत्याशियों की चुनावी तैयारियां भी तेज होने की संभावना है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने