मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किए डिग्गी कल्याणजी के दर्शन, प्रदेश में सुख-समृद्धि की मंगल कामना की
भाजपा कार्यकर्ताओं से किया पंचायत चुनाव में जीत का आह्वान
मालपुरा (सच्चा सागर) प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार को मालपुरा उपखंड क्षेत्र के डिग्गी दौरे पर रहे। मुख्यमंत्री के हेलीपैड पर पहुंचने पर कैबिनेट मंत्री कन्हैया लाल चौधरी, देवली उनियारा विधायक राजेंद्र गुर्जर निवाई विधायक रामसहाय वर्मा, पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया सहित नगर पालिका डिग्गी अध्यक्ष अरविंद शर्मा ने मुख्यमंत्री को गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किया। मुख्यमंत्री अपनी धर्मपत्नी गीता शर्मा के साथ श्री डिग्गी कल्याण जी मंदिर पहुंचे। जहां श्रीजी की पूजा अर्चना कर प्रदेश में खुशहाली की कामना की। श्री कल्याण मंदिर ट्रस्ट की ओर से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का स्वागत किया गया। इसके बाद मुख्यमंत्री अग्रवाल सेवा सदन पहुंचे जहां भाजपा कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में भाग लेते हुए मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को केंद्र व राज्य की लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक योजनाओं का प्रचार करने तथा नगरीय निकाय चुनाव में दिए गए प्रचंड बहुमत से बढ़कर पंचायत राज चुनाव में भाजपा के जिला प्रमुख व प्रधान बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच है कि 2047 तक हमारा देश विश्व का नंबर वन देश बने। इससे पहले मुख्यमंत्री के संवाद कार्यक्रम में पहुंचने पर कैबिनेट मंत्री कन्हैया लाल चौधरी, नगरपालिका मालपुरा पालिका अध्यक्ष जिनेंद्र जैन, लाम्बाहरिसिंह नगर पालिका अध्यक्ष सोनिया गौरव सोनी, टोडारायसिंह पालिका अध्यक्ष संत कुमार जैन, डिग्गी नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद शर्मा ने स्वागत किया।पंचायत राज चुनाव की टोंक जिला प्रभारी पूर्व मंत्री अनिता भदेल, देवली उनियारा विधायक राजेंद्र गुर्जर, निवाई विधायक रामसहाय वर्मा, पूर्व विधायक अजित सिंह मेहता, टोंक भाजपा जिलाध्यक्ष चन्द्रवीर सिंह, सवाईमाधोपुर भाजपा जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर, निवर्तमान जिला प्रमुख सरोज बंसल, एससी मोर्चा भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी सतीश चन्देल, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र पराणा, अजमेर भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश सोनी, श्री घुश्मेश्वर ज्योतिर्लिंग शिवाड़ ट्रस्ट अध्यक्ष प्रेम चंद शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष सवाईमाधोपुर भरत लाल मथुरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश जैन, नगरपालिका मालपुरा के पालिकाध्यक्ष जिनेन्द्र जैन, टोडारायसिंह नगरपालिका के अध्यक्ष संत कुमार जैन, लाम्बाहरिसिंह नगरपालिका अध्यक्ष सोनिया गौरव सोनी, नगरपालिका डिग्गी पालिकाध्यक्ष अरविन्द शर्मा, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मालपुरा एडवोकेट राजकुमार जैन, भाजपा जिला मोर्चा प्रभारी डॉ अंकित जैन, निर्विरोध निर्वाचित डीआर रोडूलाल जाट सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के डिग्गी आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही। पुलिस अधीक्षक टोंक रोशन मीणा सभी व्यवस्थाओं पर लगातार निगरानी बनाए रखे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मालपुरा पुष्पेंद्र सिंह सोलंकी, डीवाईएसपी आशीष प्रजापत, डिग्गी थाना प्रभारी गोपाल चौधरी लगातार गश्त करते रहे। मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर डिग्गी मोड से डिग्गी मार्ग सुबह से ही एक तरफा यातायात की व्यवस्था की गई। भारी वाहनों का प्रवेश बंद किया गया तथा केवल रोडवेज बसों को ही एक तरफा यातायात के तहत आवागमन किया गया। मुख्यमंत्री के आने पर सभी प्रकार का यातायात बंद किया गया। अतिरिक्त जिला कलेक्टर मालपुरा नरेंद्र कुमार मीणा, उपखंड अधिकारी अंशुल सिंह भी सुरक्षा व प्रोटोकॉल को लेकर तैनात रहे। लगभग 400 से अधिक पुलिसकर्मियों व जवानों की डिग्गी क्षेत्र में तैनातगी की गई। अधिशासी अधिकारी नगरपालिका डिग्गी रामकेश चौधरी भी सभी प्रकार की व्यवस्थाओं में जुटे रहे।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किए डिग्गी कल्याणजी के दर्शन, प्रदेश में सुख-समृद्धि की मंगल कामना की भाजपा कार्यकर्ताओं से किया पंचायत चुनाव में जीत का आह्वान
0



