टोंक में महिलाओं के लिए 102 वार्ड आरक्षितः 10 निकायों के 315 वार्डों में 62 OBC, ST के लिए 10 सीटें रिजर्व, पढ़ें पूरी लिस्ट

टोंक में महिलाओं के लिए 102 वार्ड आरक्षितः 10 निकायों के 315 वार्डों में 62 OBC, ST के लिए 10 सीटें रिजर्व, पढ़ें पूरी लिस्ट टोंक जिले के 10 नगर निकायों के कुल 315 वार्डों की आरक्षण लॉटरी निकाली गई। इनमें SC के 56, ST के 10 और OBC के 62 वार्ड आरक्षित किए गए हैं, जबकि 187 वार्ड अनारक्षित रखे गए हैं। आरक्षित वर्गों में SC की सबसे ज्यादा 10 सीटें टोंक नगर परिषद में हैं, जबकि सबसे कम 3-3 सीटें उनियारा और लाम्बाहरिसिंह नगर पालिकाओं में हैं। ST की सबसे ज्यादा 3 सीटें देवली में हैं, जबकि निवाई में 2 और टोंक, दूनी, डिग्गी, पीपलू व लाम्बाहरिसिंह में 1-1 सीट आरक्षित हुई है। टोडारायसिंह, मालपुरा और उनियारा में ST के लिए एक भी सीट आरक्षित नहीं हुई। OBC की सबसे ज्यादा 12 सीटें टोंक नगर परिषद में और सबसे कम 4-4 सीटें उनियारा, दूनी, पीपलू और लाम्बाहरिसिंह में हैं। महिलाओं के लिए SC की 18, ST की 2, OBC की 20 और अनारक्षित वर्ग की 62 सीटें आरक्षित हुई हैं। यानी सभी निकायों को मिलाकर 102 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। इनमें टोंक नगर परिषद में महिलाओं के लिए सबसे ज्यादा 19 सीटें आरक्षित हुई। हैं, जबकि दूनी नगर पालिका में सबसे कम 6 सीटें हैं। कुल 187 अनारक्षित वार्डों में से 62 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित रखे गए हैं।
कलेक्टर टीना डाबी ने बताया- शाम करीब सवा पांच बजे लॉटरी प्रक्रिया पूरी हुई। निवाई विधायक रामसहाय वर्मा ने कहा- चारों विधानसभा सभा में नगर निकाय चुनाव में बीजेपी की जीत होगी। कांग्रेस ने कोई विकास नहीं किया। बीजेपी ने ढाई साल में ही विकास के कई आयाम छुए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने