
क्षेत्रीय समस्याओं से कराया अवगत
रानोली (सच्चा सागर)। क्षेत्र के ग्रामीणों ने विधायक रामसहाय वर्मा से शिष्टाचार भेंट की। कस्बे में स्थित गोरी गोपाल गौशाला मे विद्युत कनेक्शन लगवाने की मांग की।विभिन्न जनसमस्याओं आवश्यक सुविधाओं से संबंधित समस्याओं से विधायक को अवगत कराया और उनके शीघ्र समाधान की मांग की। विधायक रामसहाय वर्मा ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और आमजन की समस्याओं का निराकरण उनकी प्राथमिकता है। मुलाकात के दौरान ग्रामीणों ने विधायक का स्वागत किया। इस दौरान पूर्व जिला प्रमुख सत्यनारायण चौधरी, गोरी गोपाल गौशाला अध्यक्ष शंकर सिंह राजावत, सुमेर सिंह राजावत, रामावतार सेनी, सुरेश आचार्य, दतवास पूर्व सरपंच सांवरिया सोनी सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।