- राजेश मेघवंशी
केकड़ी (सच्चा सागर)। नवनिर्मित रामद्वारा के उद्घाटन समारोह के उपलक्ष्य में आयोजित भव्य कलश यात्रा के दौरान लायंस क्लब केकड़ी द्वारा श्रद्धालुओं के लिए शीतल जल एवं शीतल पेय सेवा शिविर लगाया गया। यात्रा में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष, युवा एवं धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। क्लब अध्यक्ष लायन दिनेश स्वरूप मेवाड़ा ने बताया कि गर्मी को देखते हुए बीजासन माता मंदिर के सामने सेवा शिविर लगाकर श्रद्धालुओं को ठंडा पेयजल और शीतल पेय वितरित किए गए। इस सेवा कार्य की श्रद्धालुओं ने सराहना की। सचिव विकास माहेश्वरी ने कहा कि लायंस क्लब हमेशा सामाजिक एवं जनसेवा के कार्यों में अग्रणी रहा है। प्रोजेक्ट चेयरमैन लायन अनिलदत्त शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर क्लब प्रशासक लायन दिनेश गर्ग सहित क्लब के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं लियो क्लब के सदस्यों ने सेवा कार्य में सक्रिय भागीदारी निभाई। रामधुन, भजन-कीर्तन और जयघोषों के बीच संपन्न हुई कलश यात्रा में श्रद्धा, भक्ति और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला।
