निवाई (सच्चा सागर)। सिंधी कॉलोनी स्थित झूलेलाल धर्मशाला में राजस्थान सिंधी अकादमी जयपुर के आर्थिक सहयोग एवं पूज्य पंचायत सिंधी समाज निवाई के सहयोग से संचालित नि:शुल्क ग्रीष्मकालीन सिंधी देवनागरी कक्षाओं का समापन हुआ है। इन कक्षाओं का उद्देश्य एनईपी 2020 के अनुसार मातृभाषा के महत्व को बढ़ावा देना है। एक महीने से संचालित इन कक्षाओं में 25 विद्यार्थियों ने भाग लिया, उन्होंने सिंधी देवनागरी लिपि में लिखना, पढऩा और बोलना सीखा। साथ ही विद्यार्थियों को सिंधी संतों, सिंधी व्यंजनों, भजनों एवं गीतों का प्रशिक्षण भी दिया गया। शिविर प्रभारी ऋचा इसरानी ने बताया कि नि:शुल्क देवनागरी कक्षाओं में प्रतिभागी विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह के साथ भाषा ज्ञान सीखा। समाज सेविका योग्यता इसरानी, सिमरन, सानिया मेठवानी, वर्षा नेभाणी व चार्वी छतवानी सहित प्रेरित, वैदेही व सोनिया ने बच्चों ने उपस्थिति दी।