भारत गौरव गणिनी आर्यिका विज्ञा श्री माताजी का बरुणी में हुआ मंगल प्रवेश


निवाई (सच्चा सागर)।
सकल दिगम्बर जैन समाज के तत्वावधान में परम पूज्य गणाचार्य 108 विराग सागर महाराज की परम प्रभावक शिष्य एवं पट्टाचार्य विशुद्ध सागर महाराज के आज्ञानुवृति शिष्य परम पूज्य विज्ञाश्री माताजी ससंघ का मंगल विहार झिलाई के लिए चल रहा है। इस दौरान आर्यिका विज्ञा श्री माताजी संघ सोहेला से मंगल विहार करते हुए बरुणी पहुंचे, जहां सुनील भाणजा, विमल जौंला, मनोज पाटनी, पवन सांवलिया, शिखरचंद काला, राजेश बनेठा, विमल सोगानी, राजकुमार जैन चेतन निमोडिय़ा, पप्पू लाल सोहेला, एडवोकेट विक्रम जैन सहित कई लोगों ने सोहेला एवं बरुणी में आर्यिका माताजी का चरण प्रक्षालन एवं आरती करके अगुवानी की। अखिल भारतीय जैन समाज के प्रवक्ता सुनील भाणजा एवं विमल जौंला ने बताया कि आर्यिका विज्ञा श्री माताजी टोंक से मंगल विहार करते हुए सोहेला, मोठूका, बरुणी, पहुंचे। उन्होंने बताया कि आर्यिका संघ 3 जूलाई को बरुणी से मंगल विहार कर झिलाय पहुंचेंगे, जहां 4 जूलाई को राष्ट्रीय संत गणाचार्य विराग सागर महाराज का गाजे-बाजे के साथ समाधि दिवस मनाया जाएगा।   


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने