वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय में प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जुलाई

देवली (सच्चा सागर)। राजकीय महाविद्यालय देवली की अनुसार, वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय कोटा के जुलाई सत्र में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। देवली महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. पीएम वर्मा के अनुसार प्रवेश के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई है। विद्यार्थी एबीसी आईडी के माध्यम से निर्मित डीएबी आईडी का उपयोग करके आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पूर्व विद्यार्थियों को अपनी डीएबी आईडी में दर्ज विवरणों (नाम, माता-पिता का नाम, जन्म तिथि, मोबाइल नंबर, ईमेल) की जांच शैक्षणिक दस्तावेजों से मिलान करने होंगे। विश्वविद्यालय द्वारा स्नातक (बीए,बीएससी), स्नातकोत्तर (एमए आदि), डिप्लोमा और सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिए जा रहे हैं। छात्राओं के लिए राज्य सरकार की दूरस्थ बालिका शिक्षा योजना के तहत शुल्क पुनर्भरण की सुविधा उपलब्ध है। इसके अलावा ऑनलाइन अध्ययन सामग्री का विकल्प चुनने पर सभी छात्रों को शुल्क में 15 प्रतिशत की छूट दी जा रही है, और अनुसूचित जाति, जनजाति के विद्यार्थियों के लिए समाज कल्याण विभाग द्वारा शुल्क पुनर्भरण का प्रावधान है। विद्यार्थी एक ही सत्र में नियमित पढ़ाई के साथ दो डिग्री, डिप्लोमा या सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों में भी प्रवेश ले सकते हैं। विश्वविद्यालय द्वारा स्नातक स्तर पर बीए, बीजे, बीएलआईएस एवं बीएससी पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। स्नातकोत्तर स्तर पर अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान, पुलिस प्रशासन, हिंदी, इतिहास, अंग्रेजी, संस्कृत, शिक्षा, राजस्थानी, समाजशास्त्र, भूगोल, एमकॉम, एमबीए, एमएससी गणित एवं कंप्यूटर विज्ञान में प्रवेश लिया जा सकता है। इसके अलावा योगा, मास कम्युनिकेशन, पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान, संस्कृत एवं पर्यटन, जलग्रहण प्रबंधन, कंप्यूटर एकाउंटिंग एवं मैनेजमेंट, डिप्लोमा, फलित ज्योतिष तथा महात्मा गांधी नरेगा एवं पंचायतराज प्रोजेक्ट नरेगा मेट आदि सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम भी उपलब्ध हैं।   


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने